अंधविश्वास,डायन (टोनही) प्रताड़ना एवं सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनजागरण

I have been working for the awareness against existing social evils,black magic and witchcraft that is prevalent all across the country and specially Chhattisgarh. I have been trying to devote myself into the development of scientific temperament among the mass since 1995. Through this blog I aim to educate and update the masses on the awful incidents & crime taking place in the name of witch craft & black magic all over the state.

Friday, May 2, 2014

बाल विवाह जैसीसामाजिक कुरीति के उन्मूलन के लिए जन जागरण जरुरी-.डॉ .दिनेश मिश्र - बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग आवश्यक है . शिक्षा का प्रचार प्रसार न होने जागरूकता की कमी ,पुरानी परम्पराओ को पालन करने के नाम पर होने वाले बाल विवाहों को रोकना सभी जागरूक नागरिकों का कर्त्तव्य है ,अक्षय तृतीया के मौके पर अधिकाधिक संख्या में बल विवाह संपन्न होते है जिनमे कई बार तो वर वधु बने बच्चे अंगूठा चूसते हुए माँ की गोद में बैठे रहते है तो अनेक मामलों में दस ग्यारह वर्ष की उम्र में ही शादी कर जाती है इस आयु में बच्चे न तो शारीरिक तथा मानसिक रूप से विवाह जैसी गंभीर जिम्मेदारी निभाने के लायक होते है .बाल विवाह से बालिकाओ की पढाई लिखाई बंद हो जाती है बल्कि उन्हें कम उम्र से ही मातृत्व का बोझ उठाना पड़ता है जिसके लिए वे शारीरिक व मानसिक रूप से तैयार नहीं होती .बाल विवाह की प्रथा न ही धार्मिक रूप से सही है और न ही सामाजिक रूप से .पुरातन भारतीय व्यवस्था में भी व्यक्ति के शिक्षा पूर्ण करने के बाद युवावस्था में ही विवाह कर गृहस्थ आश्रम में प्रवेश को उचित बताया गया है किसी भी धर्मं ने नन्हे बच्चों की शादी को उचित नहीं ठहराया है बल्कि अल्पव्यस्क बालिकाओ की मृत्यु भी प्रसूति के समय हो जाती है ,

Sunday, April 6, 2014

5 days workshop explaining science behind miracles from 29 march to 2 april l2014 organised by ncstc and akhil bhartiya andhshraddha nirmulan samiti nagpur.participants from 14 districts of chhattisgarh. venue rajya shaikshnik anusandhan evam prashikshan parishad.shankar nagar raipur




Sunday, March 2, 2014

राष्ट्रीय विज्ञानं दिवसके अवसर पर पर शासकीय स्नातकोत्तर विज्ञानं महाविद्यालय रायपुर में वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं अन्धविश्वास विषय पर व्याख्यान

Thursday, February 27, 2014

राष्ट्रीय विज्ञानं दिवसके अवसर पर  पर शासकीय स्नातकोत्तर विज्ञानं महाविद्यालय रायपुर  में वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं अन्धविश्वास विषय पर व्याख्यान देना है .
Happy national science day  participate to develop scientific temper in country..राष्ट्रीय विज्ञानं  दिवस की बधाई .आइये देश में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास का संकल्प लें .

Monday, February 24, 2014

जगदलपुर के पास ग्राम ककालगुर  में पिछले दिनों जादू टोने के शक में   दो व्यक्तियों कीजिन्दा जला कर  हत्या कर दी गयी अन्धविश्वास के कारण दो मासूम लोगों को बेवजह अपनी जान से हाथ धोना पड़ा इस हत्याकांड की हम कड़ी निंदा करते है .ग्रामीणों से यह अपील करते है कि वे किसी भी अन्धविश्वास में पड़ कर कानून अपने हाथ में न ले .जादू टोने का कोई अस्तित्व नहीं है ,

Wednesday, February 19, 2014

टोनही के संदेह में प्रताड़ना शर्मनाक  ..कोरबा के ग्राम घुमानीडांड में एक वृद्ध महिला झीरम बाई गोंड को जादू टोने के संदेह में बुरी तरह मारपीट की गयी.तथा उस असहाय महिला का सिर मुंड दिया तथा देर रात तक प्रताड़ित करते रहे .इस घटना की हम कड़ी निंदा करते है .उस ग्राम जाकर प्रताड़ित महिला से मिलेंगे ,तथा ग्रामीणो को समझायेंगे