Wednesday, March 7, 2012
सामाजिक अन्धविश्वासो एवंम कुरीतियों का प्रतीकात्मक होलिका दहन
सामाजिक अन्धविश्वासो एवंम कुरीतियों का प्रतीकात्मक होलिका दहन . विभिन्न सामाजिक अन्धविश्वासो एवं कुरीतियों जैसे टोनही प्रताड़ना ,जादू टोना , झाड़ फूँक ,,सती प्रथा ,,तंत्र मंत्र ,,बलीप्रथा ,दहेज़ प्रथा , का प्रतीकात्मक होलिका दहन 7 मार्च को संध्या 6.30 बजे महाकोशल कला वीथिका परिसर में आयोजित किया गया गुलाल लगा कर सूखी होली खेली गयी .डॉ.दिनेश मिश्र .
Tuesday, March 6, 2012
होली पर आँखों व अन्य संवेदनशील अंगों को बचा कर रंग खेला जाना चाहिए
होली पर आँखों व अन्य संवेदनशील अंगों को बचा कर रंग खेला जाना चाहिए .पहले होली प्राकृतिक रंगों से खेली जाती थी ,जो फूलों ,पत्तियों ,जड़ों ,व बीजों से तैयार रंगों से खेली जाती थी ,जो शरीरके लिए हानिकारक नहीं थे .आजकल बाजार में उपलब्ध रंग ,गुलाल कृत्रिम ,रासायनिक पदार्थों से बनते है ,ये केमिकल शरीर की त्वचा ,पलकों ,आँखों पर दुष्प्रभाव डालसकते है .जिससे आँखों व चेहरे में जलन ,खुजलाहट ,सूजन,दाने आना ,एलर्जी ,होना आदि प्रतिक्रिया हो सकती है ,रंग ,गुलाल में मिली गयी अभ्रक ,व मिटटी ,व रेत,से आँखों ,त्वचा में खरोंच हो सकती है ,इसलिए आवश्यक है कि आँखों में सुखा रंग ,गुलाल जाने से बचाया जावे .आंख के अन्दर रंग ,गुलाल जाने पर आँखों को रगड़े नहीं ,बल्कि उसे धीरे से निकालने कि कोशिश करें सादे पानी से आँखों को धो ले ,सुखा व खुरदरा रंग आँखों कि कोर्निया में अल्सर बना सकता ,वाही रंग ,व पानी के गुब्बारे भी गंभीर चोट पंहुचा सकते है , होली सावधानी से खेले . होली कि शुभकामनाये . डॉ.दिनेश मिश्र .
Monday, March 5, 2012
सामाजिक अन्धविश्वासो एवंम कुरीतियों का प्रतीकात्मक होलिका दहन
सामाजिक अन्धविश्वासो एवंम कुरीतियों का प्रतीकात्मक होलिका दहन . विभिन्न सामाजिक अन्धविश्वासो एवं कुरीतियों जैसे टोनही प्रताड़ना ,जादू टोना , झाड़ फूँक ,,सती प्रथा ,,तंत्र मंत्र ,,बलीप्रथा ,दहेज़ प्रथा , का प्रतीकात्मक होलिका दहन 7 मार्च को संध्या 6.00 बजे महाकोशल कला वीथिका परिसर में आयोजित है ,आप सभी आमंत्रित है .डॉ.दिनेश मिश्र .
Thursday, March 1, 2012
Monday, February 27, 2012
28 फरवरी , राष्ट्रीय विज्ञानं दिवस
28 फरवरी , राष्ट्रीय विज्ञानं दिवस पर बधाई , एवं शुभकामनाये .. जीवन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाएं . वैज्ञानिक ढंग से सोचें ,वैज्ञानिक ढंग से आचरण करें . think scientifically ,act & behave scientifically .
Wednesday, February 22, 2012
.नरबली की घटना
रायगढ़ के पास ग्राम बरपाली में प्रवीण राठिया नामक 6 वर्षीय बच्चे की गला काट कर नरबली देने की घटना हुई है . गाँव के ही बैगा ने दैवी सिध्धि प्राप्त करने के लिए यह घृणित काम किया .अन्धविश्वास के कारण एक मासूम बच्चे की जान चली गयी ,हम इस घटना की कड़ी निंदा करते है ,,तथा ग्रामीणों से यह अपील करते है ,कि वे अन्धविश्वास में पड़ कर कोई भी गैरकानूनी ,घ्रणित ,अमानवीय कृत्य न करें .
Subscribe to:
Posts (Atom)
