सारागावं के नजदीक ग्राम निलझा के एक स्कूल
में 15 बच्चियो के बेहोश होने की घटना सामने आयी है .बच्चियों का मेडिकल
चेकअप हुआ है .वहा के एक अधिकारी से मेरी चर्चा हुई है ऐसा लग रहा है
ग्रामीणो व बच्चो से बातचीत करने की आवश्यकता है ,ऐसे कुछ
मामलो में मेरा पहले भी जाना हुआ है जहाँ हमने ऐसे ऐसे मामलो में मास
हिस्टीरिया ही पाया .मैं वहाँ जाने वाला हूँ.
Sunday, February 2, 2014
सुप्रीम कोर्ट का दूध में मिलावट के सम्बन्ध में दिया गया निर्देश सराहनीय
है .दूध तथा खाने पीने की वस्तुओ में होने वाली मिलावट से अनेक निर्दोष
नागरिको की जान संकट में पद जाती है .जबकि दूध को लोग शक्तिदायक पदार्थ के
रूप में न केवल स्वयं पीते है बल्कि छोटे छोटे बच्चों को भी पिलाते है
,मरीज भी जल्द ठीक होने के लिए दूध पीते है .सुप्रीम कोर्ट के के जज भी यह
कह रहे है कि वे मिलावट खोरी के डर से अनेक वर्षों से बिना दूध की काली चाय
ही पी रहे है वास्तव में मिलावट खोरो को देशद्रोही माना जाना चाहिए तथा
उसी अनुसार सजा दी जानी चाहिए .
Monday, January 20, 2014
भवानी नगर कोटा से जादू टोने के शक में महिला प्रताड़ना की एक घटना में
.जानकारी मिली कि उस महिला को डायन /टोनही के शक में निर्वस्त्र कर दिया
तथा बाल पकड़ कर पिटाई कि गयी .हम इस घटना की कड़ी निंदा करते है .हम रविवार
को वहाँ गए थे तथा महिला से मिल कर जानकारी ली ,अनेक लोगों से संपर्क
किया तथा लोगों को जागरूक किया कि .जादू टोने का कोई अस्तित्व नहीं है .यह सब अन्धविश्वास के अलावा कुछ नहीं है इस मामले शीघ्र कार्यवाही होनी चाहिए
Sunday, January 19, 2014
भवानी नगर कोटा से जादू टोने के शक में महिला प्रताड़ना की एक घटना सामने
आयी है .जानकारी मिली है कि उस महिला को डायन /टोनही के शक में निर्वस्त्र
कर दिया तथा बाल पकड़ कर पिटाई कि गयी .हम इस घटना की कड़ी निंदा करते है .हम
वहाँ जायेंगे तथा महिला से मिल कर उसकी मदद करेंगे तथा लोगों को जागरूक
करेंगे.जादू टोने का कोई अस्तित्व नहीं है .यह सब अन्धविश्वास के अलावा
कुछ नहीं है
Wednesday, December 18, 2013
डायन /टोनही के शक में प्रताड़ना .जांजगीर के ग्राम लेवई में एक महिला को
टोनही कह कर पिटाई करने ,बाल खीचकर घसीटने,,कपडे उतारकर निर्वस्त्र करने
,एवं दुराचार करने की घटना सामने आयी है महिला ने स्वयं जाकर रिपोर्ट दर्ज
कराइ है ,पर अब तक इस मामले में गिरफ़्तारी नहीं हुई है .हम इस घटना कि कड़ी
निंदा करते है ,तथा मांग करते है आरोपियो को शीघ्र गिरफ्तार किया जावे
.डॉ.दिनेश मिश्र.अध्यक्ष अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति
Subscribe to:
Posts (Atom)

